Thursday, October 22nd, 2026

महिला दिवस पर लाईवलीहुड कॉलेज जोरा में महिलाओं के लिए रोजगार सह कौशल मेला

रायपुर
जिला कौशल विकास प्राधिकरण, रायपुर द्वारा रोजगार सह कौशल मेला का आयोजन किया जा रहा है। 8 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर रोजगार सह कौशल मेला का आयोजन जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज जोरा, रायपुर में होगा। यह मेला मुख्यत: महिलाओं के लिए होगा।

इसी तरह 12 मार्च को औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आई.टी.आई.) सड्डू रायपुर में, 15 मार्च को औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आई.टी.आई.) धरसीवां में 18 मार्च को औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आई.टी.आई.) आरंग में, 22 मार्च को औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आई.टी.आई.) अभनपुर में, 25 मार्च में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आई.टी.आई.) तिल्दा में होगा। इनमें युवक और युवतियां दोनों शामिल हो सकेंगे। यह मेला सुबह 11 बजे से दोपहर 4 बजे तक होगा। शैक्षणिक योग्यता, निवास प्रमाण पत्र या आधार कार्ड, पासपोर्ट साईज फोटो आदि के साथ उपस्थित होकर, आवेदक लाभान्वित हो सकते हैं।

रोजगार सह कौशल मेला निजी प्रतिष्ठानों में रोजगार हेतु साक्षात्कार भी होगा। शासकीय स्वरोजगार मूलक योजनाओं के बारे में जानकारी दी जायेगी एवं आवेदन दिए जा सकेंगे। मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना और प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत नि:शुल्क प्रशिक्षण के लिए काउंसिलिंग होगी तथा उच्च शिक्षा एवं प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मार्गदर्शन दिया जायेगा। इस संबंध में जानकारी के लिए फोन नं.- 0771-2539979, 0771-2443066 पर सम्पर्क कर सकते है। इस रोजगार सह कौशल मेला में निजी नियोजकों के साथ उपसंचालक रोजगार एवं महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र रायपुर उपस्थित रहेंगे।

 

#महिला दिवस

Source : Agency

पाठको की राय